Dadai Dubey: पलामू पहुंचा पूर्व सांसद ददई दुबे का पार्थिव शरीर, दी गई श्रद्धांजलि [Former MP Dadai Dubey’s body reached Palamu, tribute paid]

0
8

Dadai Dubey:

पलामू। धनबाद के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का पार्थिव शरीर शनिवार को पलामू लाया गया। यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
कांग्रेस कार्यालय समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

जगह-जगह दी गई श्रद्धांजलिः

पलामू के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैशरंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक, रुद्र शुक्ला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद चौक (रेडमा चौक) पर राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के सदस्यों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वाहिनी के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि ददई दुबे का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

10 जुलाई को हुआ निधनः

बता दें कि 78 वर्षीय ददई दुबे का गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था। वे पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

चंद्रशेखर दुबे गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के चौका गांव के निवासी थे। वे 1985, 1990, 2000 और 2009 में बिश्रामपुर से विधायक चुने गए थे। 2000 में वे राबड़ी देवी की सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री बने और 2014 में धनबाद से सांसद निर्वाचित हुए थे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

नहीं रहे पूर्व मंत्री ददई दुबे, मुखिया से शुरू किया था राजनीतिक सफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here