गिरिडीह। गिरिडीह के जमुआ में नव वर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया गया, जहां सैलानियों की बड़ी भीड़ झारो नदी और डोमन पहाड़ी जंगल पर उमड़ी। गाजे-बाजे के साथ लोग परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक स्पॉट्स पर पहुंचे।
कुछ लोग गरीबों को कंबल बांटकर और भोजन खिलाकर नववर्ष मनाए। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की तैनाती की थी। बीडीओ अमल कुमार ने झारो नदी का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया।
इसे भी पढ़ें