Punjab student murder case: पंजाब के तरनतारन में लॉ कॉलेज की छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

2 Min Read

Punjab student murder case

चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को एक लॉ कॉलेज के भीतर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कॉलेज के क्लासरूम में एक युवक ने छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

मृत छात्रा की पहचान 20 वर्षीय संदीप कौर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक प्रिंस राजसिंह, नौशहरा पनुआ का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भी इसी कॉलेज का छात्र था और वह पिस्टल लेकर सीधे क्लासरूम में पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने पहले छात्रा के सिर में गोली मारी और फिर पिस्टल दोबारा लोड कर अपनी कनपटी पर गोली चला ली। घटना के बाद क्लासरूम में अफरा-तफरी मच गई और छात्राएं बाहर की ओर भागने लगीं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज परिसर को सील कर दिया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के पीछे के कारणों और कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि युवक पिस्टल लेकर परिसर तक कैसे पहुंचा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Share This Article