Murder in Amroha: अमरोहा में सौतेले पिता की चाकू मारकर हत्या, नशेड़ी बेटे को भीड़ ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा

3 Min Read

Murder in Amroha:

मोरादाबाद, एजेंसियां। मोरादाबाद के अमरोहा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नशे में धुत युवक ने अपने सौतेले पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद जब आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, तो मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हत्या के बाद सनसनी:

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास मार्ग स्थित माया धर्मकांटा के पास की है। यहां स्वर्गीय फहीम अहमद का परिवार रहता था। डेढ़ साल पहले फहीम की मौत के बाद उनकी पत्नी रजिया ने दिल्ली निवासी रिश्तेदार जावेद (48) से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद जावेद भी अमरोहा आकर रहने लगे थे। रजिया के पहले पति से हुआ बेटा अहमद नशे का आदी बताया जा रहा है। उसका अपने सौतेले पिता जावेद से अक्सर झगड़ा होता था।

विवाद के बाद वारदात:

सोमवार देर रात अहमद नशे की हालत में घर पहुंचा था। मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे उसका जावेद से विवाद हुआ। गुस्से में आकर अहमद ने जावेद के गले पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में जावेद की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी को मोहल्लेवालों ने पकड़ा:

घटना के बाद आरोपी अहमद भागने लगा, लेकिन शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए। उन्होंने आरोपी को भागते समय पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर:

सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार आनंद और सीओ शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

शुरुआती जांच में क्या सामने आया:

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अहमद नशे का आदी है और आए दिन परिवार से झगड़ा करता था। माना जा रहा है कि उसी दौरान हुए विवाद में उसने सौतेले पिता की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें

Shocking murder case: ‘बोर हो रहा था, इसलिए मां को मार डाला’ कलयुगी बेटे ने खुद थाने जाकर कबूली हत्या की बात


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं