Sex racket busted in IAS House: महिला IAS के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 लड़कियां और 5 लड़के गिरफ्तार

Anjali Kumari
3 Min Read

Sex racket busted in IAS House

प्रयागराज, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अवैध धंधा कीडगंज थाना क्षेत्र के एक महिला IAS अधिकारी के मकान में संचालित किया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, रविवार को कीडगंज मोहल्ले के कुछ स्थानीय निवासियों ने संदिग्ध गतिविधियों को लेकर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को सूचना दी थी। शिकायत में बताया गया था कि मकान में लंबे समय से अजनबी लोगों का आना-जाना बना हुआ है और रात के समय गतिविधियां और अधिक बढ़ जाती हैं।

दरवाजा तोड़कर घर में घुसी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान में दबिश देने की कोशिश की। हालांकि, अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद पुलिस ने कुंडी तोड़कर जबरन प्रवेश किया। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मकान के अलग-अलग कमरों में 4 महिलाएं और 5 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 9 लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

3 महीने से चल रहा था सेक्स रैकेट

छापेमारी की खबर फैलते ही मोहल्ले में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।
डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह सेक्स रैकेट पिछले करीब तीन महीनों से संचालित हो रहा था। उन्होंने बताया कि एसीपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी

गिरफ्तार किए गए लोगों में 5 पुरुष प्रयागराज के रहने वाले हैं। वहीं, पकड़ी गई महिलाओं में 2 प्रयागराज की, 1 वाराणसी की और 1 महिला पश्चिम बंगाल की निवासी है। सभी से पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

किराये पर लिया था IAS का मकान

सर्वेश नामक व्यक्ति ने IAS अधिकारी के इस मकान को किराए पर लिया था। शुरुआत में उसने इसे परिवार के साथ रहने के लिए लिया था, लेकिन कुछ समय बाद उसने अपने परिवार को दूसरी जगह भेज दिया और इसी मकान में अवैध देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया।

Share This Article