Rohit Shetty Firing Case Update: रेकी से लेकर फरारी तक, ऐसे रची गई थी पूरी प्लानिंग

2 Min Read

Rohit Shetty Firing Case Update

मुंबई, एजेंसियां। मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि इस हमले की साजिश करीब 10 दिन पहले रची गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपियों ने फायरिंग से पहले रोहित शेट्टी के घर और पूरे जुहू इलाके की रेकी की थी।

जांच में क्या आया सामने?

जांच के मुताबिक, हमलावरों ने यह भी पहले से तय कर लिया था कि फायरिंग के बाद किस रास्ते से भागना सबसे आसान रहेगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने जानबूझकर रात का समय चुना, ताकि ट्रैफिक कम रहे और पकड़े जाने का खतरा न्यूनतम हो। हमले के दौरान करीब 5 राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि एक हमलावर पेड़ के पीछे छिपकर रोहित शेट्टी के घर की तीसरी मंजिल की ओर फायरिंग कर रहा था। इस दौरान एक खिड़की का शीशा टूट गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

इस मामले में पुणे से 5 आरोपियों धराय

पुलिस ने इस मामले में पुणे से 5 आरोपियों अमान आनंद मारोटे, आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी, सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, समर्थ शिवशरण पोमाजी और स्वप्नील बंडू सकट को हिरासत में लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि हमले में इस्तेमाल की गई स्कूटी 30 हजार रुपये में पुणे से खरीदी गई थी, जिसका भुगतान शुभम लोनकर ने किया था। स्कूटी पहले आनंद मारोटे के नाम रजिस्टर्ड थी और बाद में इसे आगे बेचा गया।क्राइम ब्रांच का मानना है कि यह हमला सनसनी फैलाने और रंगदारी वसूलने के मकसद से किया गया था। घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Share This Article