रिहाना के घर पर फायरिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा, आरोपी महिला के बारे में सामने आई नई जानकारी

2 Min Read

Fired at Rihanna home

मुंबई, एजेंसियां। हॉलीवुड की मशहूर सिंगर Rihanna के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा कड़ी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद सिंगर ने अपने घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है और एक तय फोटोशूट को भी आगे के लिए टाल दिया है।

बता दें यह घटना 8 मार्च को हुई थी, जब एक महिला ने Beverly Hills स्थित रिहाना के घर के बाहर करीब 10 गोलियां चलाईं। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन उस समय रिहाना अपने परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थीं।

आरोपी महिला के बारे में नई जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग करने वाली 30 वर्षीय महिला का नाम इवान्ना ऑर्टिज बताया गया है। घटना से कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर रिहाना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट भी किए थे। बताया जा रहा है कि महिला ने फेसबुक पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि वह रिहाना से बात करना चाहती है और उनका इंतजार कर रही है। इसके अलावा उसने कई ऐसे पोस्ट भी किए थे, जिससे संकेत मिल रहा था कि वह सिंगर को लेकर कुछ योजना बना रही थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान चली गोलियां घर के गेट पर लगी थीं, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। रिहाना अपने पार्टनर रैपर A$AP Rocky और अपने बच्चों के साथ बेवर्ली हिल्स के इस घर में रहती हैं। घटना के बाद उन्होंने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

Share This Article