Prithviraj Sukumaran house raid: अवैध कार मामले में दुलकर सलमान-पृथ्वीराज सुकुमारन के घर कस्टम विभाग की रेड

Anjali Kumari
3 Min Read

Prithviraj Sukumaran house raid:

मुंबई, एजेंसियां। कोच्चि में एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन और दुलकर सलमान के घरों में कस्टम डिपार्टमेंट ने छापा मारा। यह कार्रवाई ऑपरेशन ‘नुमखोर’ के तहत की गई है। कस्टम डिपार्टमेंट ने कई जगह रेड की। यह रेड राज्य भर में कई कलाकारों और उद्योगपतियों के घरों और परिसरों में की गई।

100 से ज्यादा प्रीमियम कार इंपोर्ट करने का मामलाः

यह कार्रवाई भूटान से कथित रूप से 100 से ज्यादा प्रीमियम कार अवैध रूप से इम्पोर्ट करने के मामले में की जा रही है।

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, भूटान से सेकंड-हैंड SUV कार बिना टैक्स के भारत में लाई गईं और केरल में कारोबारियों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को बेची गईं।

20 ठिकानों पर रेडः

इस मामले में राज्यभर के 20 से ज्यादा स्थानों पर जांच हुई। जांच में कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड, मलप्पुरम, कुट्टिप्पुरम और त्रिशूर शामिल हैं।

ऐसे लाये जाते हैं वाहनः

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार “वाहनों को सीमा राज्यों तक सड़क या कंटेनर में लाया जाता है। फिर फर्जी दस्तावेजों के साथ इन महंगी SUV कारों को हिमाचल प्रदेश में रजिस्टर किया जाता है और फिर केरल में बेचा जाता है। कर्नाटक और महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन वाले वाहन भी मिले हैं। मुख्य उपयोगकर्ता, जैसे सेलिब्रिटी, सीधे इस रैकेट में शामिल नहीं हो सकते। इसमें सेकेंड-हैंड वाहन डीलर, एजेंट और मिडिलमैन शामिल हैं।

कम कीमत पर खरीदे जाते हैं वाहनः

सूत्रों ने कहा, “ये वाहन कम कीमत पर खरीदे जाते हैं, भारत में उन्हें नया रूप दिया जाता है और फिर महंगे दामों पर बेचा जाता है। रेड में 1991 में बने SUV भी मिले, लेकिन मुख्य रूप से पिछले दो साल में केरल लाए गए नए वाहनों की जांच हो रही है।

दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई हैः

दुलकर सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन दोनों ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मुख्य रूप से काम करते हैं।
दुलकर सलमान ने उस्ताद होटल (2012) से डेब्यू किया था। इसके बाद वह ओके कनमनी (2015), महानति (2018), कुरुप (2021), सीता रामम (2022), और लोका चैप्टर: 1 चंद्रा (2025) जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।

वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म वास्तवम से डेब्यू किया था।। उनकी अन्य फेमस फिल्मों में क्लासमेट्स (2006), मुंबई पुलिस (2013), एन्नु निंटे मोइदीन (2015), एज्रा (2017), 9 (2019), और जन गण मन (2022) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

Sanjeev Singh house CBI raids: CCL सुरक्षा इंस्पेक्टर संजीव सिंह के घर CBI की छापेमारी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं