Mother committed suicide: मां ने 2 साल के बेटे को 13वीं मंजिल से फेंका, फिर की खुदकुशी

1 Min Read

Mother committed suicide:

सूरत, एजेंसियां। गुजरात के सूरत में अलथाण इलाके में बुधवार शाम एक मां ने अपने 2 साल के बेटे को इमारत की 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया और तुरंत बाद खुद भी छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

क्या है मामला

Mother committed suicide:

घटना स्थल से महज 20 मीटर की दूरी पर गणेश पंडाल था, लेकिन घटना का पता देर तक किसी को नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज में महिला अपने बेटे को लिफ्ट से ऊपर लेकर जाती हुई और उसे नीचे फेंकती हुई दिखाई दी।

बच्चे के गिरने के कुछ सेकंड बाद महिला ने भी छलांग लगाई। मां और बच्चे के शव कुछ मीटर की दूरी पर पाए गए। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतक महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई।

पुलिस की जांच:

Mother committed suicide:

प्रारंभिक जांच में महिला के इस कदम का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इसे भी पढ़ें

Manisha death: मनीषा की मौत हत्या या आत्महत्या? हरियाणा में तनाव, सीबीआई करेगी जांच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं