Murder in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर में युवक की बेरहमी से हत्या, गोली मारकर चाकू से काटा गला; वारदात CCTV में कैद

2 Min Read

Murder in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा, एजेंसियां। ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नितिन नागर के रूप में हुई है। बदमाशों ने उसे सरेआम गोली मारने के बाद चाकू से गला काट दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुरानी रंजिश में हमला

जानकारी के मुताबिक नितिन पर सचिन नामक युवक और उसके साथियों ने अचानक फायरिंग की। दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। गोली लगने के बाद हमलावरों ने नितिन पर चाकू से हमला किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

CCTV में कैद वारदात

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि नितिन गली से गुजर रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया। उसे जमीन पर गिराकर गोली मारी गई। एक महिला जब बचाने के लिए बाहर आई तो आरोपी ने उसे बंदूक दिखाकर डराया। महिला ने ईंट फेंककर विरोध करने की कोशिश भी की।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। मीडिया सेल के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

परिजनों में आक्रोश

मृतक के परिजनों ने बताया कि नितिन घर से कुछ दूरी पर दुकान से सामान लेने गया था। वह पानी की बोतल पैकेजिंग का व्यवसाय करता था। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article