land for job case: लालू परिवार को राहत, लैंड फॉर जॉब केस में फैसला 2 दिन चला

2 Min Read

land for job case

पटना, एजेंसियां। लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों को अदालत से दो दिन की राहत मिली है। दिल्ली स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने आरोप तय करने पर अपना फैसला टाल दिया। अब अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

CBI को संशोधित स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देशः

कोर्ट ने CBI को आदेश दिया है कि वह सभी अभियुक्तों की संशोधित स्थिति रिपोर्ट जमा करे। इससे पहले 4 दिसंबर को भी अदालत ने इसी आधार पर फैसला टाल दिया था। विशेष CBI न्यायाधीश विशाल गोगने ने CBI से कहा था कि 103 आरोपियों की वर्तमान स्थिति स्पष्ट की जाए, क्योंकि इनमें से चार आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है। इसी कारण मामला 8 दिसंबर के लिए तय किया गया था, लेकिन उस दिन भी निर्णय स्थगित करते हुए सुनवाई की नई तारीख 10 दिसंबर तय की गई।

लालू परिवार पर आरोपः

CBI ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत कई लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। एजेंसी का आरोप है कि 2004 से 2009 के दौरान लालू यादव के रेल मंत्री रहने के समय, पश्चिम मध्य रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी के बदले जमीन लालू परिवार या उनके करीबी लोगों को उपहार में दी गई या उनके नाम हस्तांतरित की गई। CBI का दावा है कि ये नियुक्तियां नियमों के उल्लंघन के साथ की गईं और लाभार्थियों से जमीन लेकर नौकरी दी गई।

Share This Article