ITBP jawan beaten death:
गया, एजेंसियां। गया के बिहियाईन में गुरुवार शाम आईटीबीपी के जवान संजय यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बता दें कि वह छुट्टी पर अपने परिवार से मिलने घर आए थे। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है और मामले में छह संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
घटना की जानकारी:
बताते चलें कि संजय यादव देहरादून में कार्यरत थे और छत्तीसगढ़ में स्थानांतरित होने से पहले छुट्टी लेकर परिवार वालों से मिलने घर आए थे। उनकी हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अंतिम संस्कार के लिए विभागीय अधिकारियों का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई:
घटना के बाद पुलिस ने छह ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के कारणों की जांच चल रही है और पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें
Land Dispute: जमीन विवाद में खूनी खेल, युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार








