Wife kills husband with lover: बिहार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की

2 Min Read

Wife kills husband with lover:

पूर्णिया, एजेंसियां। बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड के सब्दलपुर गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव के आनंद कुमार मंडल (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।

शादी के 12 साल बाद रिश्ते बिगड़ेः

मृतक के भाई पंकज मंडल ने पुलिस को बताया कि आनंद की शादी साल 2012 में रूपौली थाना क्षेत्र के बिरौली निवासी कारे लाल राय की पुत्री रेशमा देवी से हुई थी। लगभग 12 वर्षों तक दोनों का पारिवारिक जीवन सामान्य रहा और उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री भी हैं।

लेकिन, करीब एक साल पहले रेशमा देवी का संबंध गांव के ही जेसीबी चालक आनंद कुमार से बन गया। बताया जाता है कि दोनों के बीच जीजा-साली के बहाने नजदीकियां बढ़ीं और बाद में यह अवैध संबंध में बदल गया। पति आनंद ने इस पर कई बार आपत्ति जताई, जिससे दंपती के बीच विवाद बढ़ने लगा। पंचायत स्तर पर भी मामले को सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन रेशमा अपने प्रेमी से दूरी बनाने को तैयार नहीं हुई।

हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिशः

परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात रेशमा देवी और उसके प्रेमी आनंद कुमार ने मिलकर आनंद मंडल की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं।

पुलिस जांच में जुटीः

कसबा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें

शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जहर देकर मारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं