Gold and diamond urn stolen from Red Fort:
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के लाल किला परिसर में जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य का कलश चोरी हो गया। यह कलश लगभग 760 ग्राम सोने का बनाDelhi था और इसमें 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए थे।
क्या हुआ घटना के समय
Gold and diamond urn stolen from Red Fort:
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के कार्यक्रम के दौरान अनुष्ठान स्थल पर अफरातफरी मची हुई थी। इसी दौरान कलश मंच से गायब हो गया। जैन समुदाय के व्यवसायी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए कलश लाते थे। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हो गई हैं। पुलिस ने इस संदिग्ध शख्स की पहचान कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई है।
पुलिस के अनुसार
Gold and diamond urn stolen from Red Fort:
पुलिस के मुताबिक, यह शख्स कई दिनों से धोती-कुर्ता पहनकर अनुष्ठान स्थल के आसपास घूम रहा था और लोगों में घुल-मिल गया था। अनुष्ठान स्थल से जाते ही उसने कलश पर हाथ साफ कर दिया। कलश चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई। स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। संदिग्ध की पहचान के बाद गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
Liquor shop in Ranchi: रांची में शराब दुकान का ताला तोड़कर 2.95 लाख की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

