Delhi gang war:
नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की राजधानी नई दिल्ली की उत्तरी पूर्वी दिल्ली में बीच सड़क पर गैंगवार हुआ है। इस गैगवार के दौरान तकरीबन 20 राउंड फायरिंग हुई है, जिससे दहशत फैल गई। इस गोलीबारी में मिस्बाह नाम के एक कुख्यात अपराधी की हत्या कर दी गई। उसे 15 गोलियां मारी गई है।
गैंगस्टर के घर के नजदीक हुई फायरिंगः
पुलिस के अनुसार, यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक प्रसिद्ध गैंगस्टर के घर से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे इस हत्याकांड के पीछे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। मृतक मिस्बाह पर हत्या और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था।
पुलिस जुटी जांच मेः
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
गैंगवॉर की वारदात में मारे गए मिस्बाह का संबंध हाशिम बाबा गैंग से था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मिस्बाह पर पहले से ही 17 मामले दर्ज थे। उसकी हत्या एक प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर छेनू के घर के पास की गई।
इसे भी पढ़ें
Firing in Ranchi: रांची में फायरिंग, राहुल दुबे गैंग के 2 कुख्यात घायल, हथियारों का जखीरा बरामद








