श्रावस्ती में सनसनी: संदिग्ध हालात में एक ही परिवार के पांच सदस्य की मौत

1 Min Read

Five family members die Shravasti:

लखनऊ, एजेंसियां। श्रावस्ती से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैलाशपुर में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दंपती और उनके तीन बच्चों को घर के अंदर मृत अवस्था में देखकर परिजन और ग्रामीण दहशत में आ गए।

पुलिस प्रशासन सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय और क्षेत्राधिकारी भारत पासवान तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे घर की गहन तलाशी ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मौतें संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हैं, लेकिन वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

गांव में माहौल बेहद तनावपूर्ण
गांव में माहौल बेहद तनावपूर्ण है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और परिवार के रिश्तेदारों व पड़ोसियों से पूछताछ जारी है। इस दुखद घटना ने पूरे श्रावस्ती जिले को स्तब्ध कर दिया है और लोग यह जानने को बेचैन हैं कि आखिर एक पूरे परिवार की मौत के पीछे क्या वजह हो सकती है।

Share This Article