Encounter in Hapur: हापुड़ में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

2 Min Read
Encounter in Hapur: हापुड़, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50

Encounter in Hapur:

हापुड़, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी मारा गया। घटना कपूरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार सवार बदमाश प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के उद्देश्य से इलाके में घूम रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल:

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मारे गए अपराधी की पहचान संभल जिले के निवासी हसीन पुत्र इकरार के रूप में हुई है। वह एक शातिर हिस्ट्रीशीटर था, जिस पर दो दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे, जिनमें हत्या का प्रयास, गोकशी और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार:

पुलिस ने बताया कि हसीन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह गौवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहा था। घटनास्थल से एक पिस्टल, कारतूस और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बदमाश की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी और आज उसे घेरने में सफलता मिली।

Share This Article