Shikhar Dhawan:
नई दिल्ली,एजेंसियां। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1xBet नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े अवैध सट्टेबाजी और धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। धवन सात घंटे से अधिक समय तक ईडी दफ्तर में पूछताछ के बाद शाम करीब 8 बजे बाहर निकले।ईडी ने धवन को इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच के लिए बुलाया था। एजेंसी जानना चाहती थी कि क्या धवन ने इस अवैध बेटिंग एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले कोई भुगतान लिया या नहीं।
Shikhar Dhawan: पूछताछ का सिलसिला:
धवन गुरुवार सुबह 11 बजे ईडी मुख्यालय में पेश हुए। उनके बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किए गए। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या उनके किसी भी वित्तीय या गैर-आर्थिक साझेदारी का संबंध इस अवैध नेटवर्क से रहा।
Shikhar Dhawan: मामला क्या है?
39 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का नाम 1xBet एप के विज्ञापनों के जरिए जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि धवन का इस एप के प्रचार में कोई भूमिका रही या नहीं।इससे पहले इस मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा, कुछ कंपनियां और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में हैं। पिछले महीने, ईडी ने परिमैच नामक अन्य ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़े मामलों में कई राज्यों में छापेमारी भी की थी।
इसे भी पढ़ें








