Drug Trafficking Mizoram:
आइज़ोल, एजेंसियां। मिजोरम के चम्फाई जिले के वेंग्लाई क्षेत्र में असम राइफल्स ने 16 करोड़ 65 लाख रुपये मूल्य की 5.55 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन टैबलेट जब्त की हैं। इस कार्रवाई में जोलियानथांगी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 25 नवंबर को जोखावथार इलाके में 13 करोड़ 33 लाख रुपये की 4.444 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन टैबलेट जब्त की गई थी, जिसमें म्यांमार निवासी बावी कानथंगा को गिरफ्तार किया गया था।
संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो जिलों से अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के सागोलबंद इलाके में यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट का 25 वर्षीय सक्रिय सदस्य पकड़ा गया। सोमवार को कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया। केंद्र ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित शर्मा को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए जनगणना संचालन और नागरिक पंजीकरण का निदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 24 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
ओडिशा के कटक शहर के बाहरी इलाके में बिरूपा नदी में एक कार गिरने से एक व्यक्ति लापता हो गया जबकि एक को बचा लिया गया। घटना जगतपुर के पंडासाही इलाके के पास हुई। गोताखोर और अग्निशमन दल बचाव अभियान में जुटे हैं। इंडिगो एयरलाइन ने चालक दल की कमी और परिचालन बाधाओं के कारण कोलकाता आने-जाने वाली 10 उड़ानें रद्द कर दी हैं।
इससे 85 उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई। प्रभावित उड़ानों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पटना, गोवा सहित कई शहर शामिल हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने राज्य के 2047 विजन डॉक्यूमेंट के बारे में भी जानकारी दी।







