IED materials recovered Delhi: दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान भी बरामद

2 Min Read

IED materials recovered Delhi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलग-अलग राज्यों से 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही टेरर मॉड्यूल के पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा किया है। आतंकियों के पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ सामान भी बरामद हुए हैं।

पुलिस को शक है कि ये सामान हथियार और विस्फोटक बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही थीं। सूत्रों ने बताया कि पांच आतंकियों में दो दिल्ली से और एक-एक मध्य प्रदेश, हैदराबाद और रांची से है। इनकी गिरफ्तारी के लिए चार से पांच राज्यों में छापे मारे गए और लगभग आठ संदिग्धों से पूछताछ की गई।

IED materials recovered Delhi: सामने आया पाकिस्तान कनेक्शनः

आरोपी कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पाकिस्तान स्थित आकाओं के संपर्क में थे। ग्रुप का हेड अशरफ दानिश भारत से इस मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहा था। वह एन्क्रिप्टेड और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तानी लोगों से संपर्क में था।

IED materials recovered Delhi: भारतीय युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ रहे थेः

संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारत में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें अपने नेटवर्क में भर्ती करने के लिए करते थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रुप सांप्रदायिक नफरत फैलाने और धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने के मकसद से कई ऑनलाइन ग्रुप भी चलाता था।

IED materials recovered Delhi: ग्रुप हेड है रांची से पकड़ाया दानिशः

स्पेशल सेल ने ग्रुप हेड दानिश के पास से एक देसी पिस्टल, कारतूस, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर जैसे रसायन, कॉपर शीट, बॉल बेयरिंग, स्ट्रिप वायर, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कैश बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट, एआई जेनरेटेड तस्वीरों के बेजा इस्तेमाल को लेकर की अपील


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं