BJP leader house theft: दरभंगा में भाजपा नेताओं के बंद घर से 10 लाख नकद और जेवरात गायब

2 Min Read

BJP leader house theft

दरभंगा, एजेंसियां। दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के नवटोला में एक हाई प्रोफाइल चोरी की वारदात सामने आई है। बंद पड़े घर में घुसे चोर करीब 10 लाख रुपये की नकदी और कीमती जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना भाजपा से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के घर पर हुई, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

चोरी जिस घर में हुई, वह भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. संजय पासवान, उनके भाई और दरभंगा नगर निगम के पूर्व मेयर अजय पासवान, और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश का आवास है। परिवार के सभी सदस्य पटना में भगीना की शादी में शामिल होने गए थे, जिसके कारण घर पूरी तरह बंद था।

चोरी का खुलासा

चोरी का खुलासा तब हुआ जब रोजाना सफाई के लिए आने वाली महिला ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। उसने तुरंत गृहस्वामी को जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य पटना से तुरंत दरभंगा लौटे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गंभीर मामला है और जल्द ही चोरी का उद्भेदन करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

Share This Article