Dharamsthal scandal exposed!:
बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक के चर्चित धर्मस्थल दफन मामला अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले में सनसनीखेज आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता C.N. चिनैय्या को SIT (विशेष जांच दल) ने गिरफ्तार कर लिया है। चिनैय्या ने आरोप लगाया था कि 1995 से 2014 तक धर्मस्थल में काम करने के दौरान उसने नाबालिगों समेत कई लोगों के दुष्कर्म और हत्या के बाद शवों को दफनाने का दावा किया था। उसने आरोप लगाए थे कि शवों में यौन उत्पीड़न के संकेत थे और ये कार्य बड़े स्तर पर हुआ था। लेकिन SIT जांच में उसके दावों में विसंगतियां पाई गईं। पूछताछ के बाद उसे शनिवार को अदालत में पेश कर 10 दिन की हिरासत में भेजा गया।
चिनैय्या को नकाब पहनकर पेश
चिनैय्या को नकाब पहनकर पेश होने के बाद पहचाना गया, लेकिन अब उसकी पहली पत्नी और पूर्व सहयोगियों ने उसके खिलाफ गवाही दी है। पत्नी ने कहा कि वह हिंसक और झूठ बोलने वाला व्यक्ति है, जो पैसों के लिए झूठे आरोप लगा रहा है। वहीं, पूर्व सहकर्मी राजू ने भी बताया कि धर्मस्थल में काम के दौरान उन्होंने कई शव तो देखे, लेकिन कभी दफन नहीं किया। शवों को हमेशा पुलिस की अनुमति से एम्बुलेंस द्वारा ले जाया जाता था।
SIT ने चिन्हित जगहों की खुदाई
SIT ने चिन्हित जगहों की खुदाई भी करवाई, जहां दो स्थानों पर कंकाल के अवशेष तो मिले हैं, लेकिन बड़े स्तर की किसी ‘साजिश’ के सबूत अब तक नहीं मिले हैं। गृह मंत्री ने भी साफ किया कि अगर आरोप झूठे पाए जाते हैं तो कानूनन सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें
