IAS officer Pooja Khedkar:
मुंबई, एजेंसियां। नवी मुंबई पुलिस ने पूर्व IAS अधिकारी पूजा खेड़कर के परिवार के बॉडीगार्ड प्रफुल सालुंखे को ट्रक ड्राइवर प्रह्लाद कुमार के अपहरण मामले में गिरफ्तार कर लिया है। प्रफुल को बेलापुर कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। मामले की जांच अब तेज कर दी गई है, क्योंकि यह अपहरण पुणे स्थित पूजा खेड़कर के घर से जुड़ा हुआ पाया गया है।
मामले का पूरा विवरण
कुछ दिन पहले मुंबई में एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हुई थी। इसके बाद कार में बैठे लोगों ने ट्रक के ड्राइवर प्रह्लाद कुमार को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया। पुलिस ने कई दिनों की जांच के बाद कार पुणे में पूजा खेड़कर के घर से बरामद की। जब पुलिस लापता ड्राइवर की तलाश में वहां पहुंची, तो पूजा खेड़कर की मां मनोरमा ने घंटों दरवाजा नहीं खोला। अंततः जब पुलिस घर में घुसी, तो ड्राइवर वहीं सुरक्षित पाया गया।
गिरफ्तारी और कार्रवाई
पुलिस ने चतुरश्रृंगी थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। इसके तहत पूजा खेड़कर के परिवार के बॉडीगार्ड प्रफुल सालुंखे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
पूर्व IAS पर आरोप
2024 में पूजा खेड़कर पर पावर का दुरुपयोग करने और दिव्यांग कोटे का झूठा प्रमाणपत्र दिखाकर लाभ लेने के आरोप लगे थे। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की जांच के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें पद से निष्कासित कर दिया था। अब यह मामला एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि इसमें उनके परिवार के सदस्य और कर्मचारी सीधे शामिल पाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें
IAS Pooja Khedkar: नवी मुंबई रोड रेज: पूर्व IAS पूजा खेडकर के ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार








