BiharBihar Crime: अररिया में स्कूल जा रहीं शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, मौके पर ही मौत

Bihar Crime: अररिया में स्कूल जा रहीं शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, मौके पर ही मौत

Bihar Crime:

पटना, एजेंसियां। अररिया जिले में बुधवार सुबह शिक्षिका की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नरपतगंज प्रखंड के खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय में पदस्थापित 28 वर्षीय शिवानी कुमारी, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं, को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

शिवानी रोज की तरह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। सुबह करीब 8:30 बजे, फारबिसगंज से डुमरिया की ओर बढ़ते समय 17 नंबर रोड पर दो बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने पीछे से उन्हें घेर लिया और नजदीक से उनकी कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही वे सड़क पर गिर पड़ीं। ग्रामीण उन्हें तत्काल अररिया सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हमलावर वारदात के तुरंत बाद बाइक से फरार हो गए। मृतका हाल ही में इस स्कूल में नियुक्त हुई थीं और नरपतगंज में किराए के मकान में रहकर नौकरी कर रही थीं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles