Bhojpur abandoned baby: भोजपुर में मां ने छोड़ी नवजात बच्ची, जांच जारी

1 Min Read

Bhojpur abandoned baby

पटना, एजेंसियां। बिहार के भोजपुर जिले में एक महिला ने अपनी ही नवजात बच्ची को कारनामेपुर बाज़ार में लावारिस की तरह छोड़ कर चली गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और महिला हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुँची और बच्ची को तुरंत आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में डॉक्टर अनिल कुमार की निगरानी में बच्ची का इलाज चल रहा है।

फिलहाल बच्ची की स्थिति स्थिर

फिलहाल बच्ची की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उसे देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट रही है और कई लोग बच्ची को गोद लेने की इच्छा भी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर उसके माता पिता की तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची को इस तरह फेके जाने की क्या वजह है।

Share This Article