Sandhya Theatre in Bengaluru
बेंगलुरु, एजेंसियां। बेंगलुरु के एक सिनेमा हॉल में लेडीज टॉयलेट में कैमरा लगाया हुआ पाया गया, जब महिलाओं ने कैमरा लगा हुआ पाया तो पूरे सिनेमा हॉल में हड़कंप मच गया। बता दें यह घटना शहर के मशहूर संध्या थिएटर की है, जो मडिवाला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित है।
जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार, थिएटर में तेलुगु फिल्म ‘Nuvvu Naaku Nachav’ के री-रिलीज शो के दौरान महिलाएं वॉशरूम गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर टॉयलेट में लगे कैमरे पर पड़ी। महिलाओं ने तुरंत शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और कथित आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई की और बाद में उसे मडिवाला पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस की पूछताछ शुरू
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि कैमरा किस उद्देश्य से लगाया गया था और क्या उसमें किसी तरह की रिकॉर्डिंग हुई है। घटना के बाद थिएटर में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।







