CrimeAnkit Singh: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 25 हजार इनामी गैंग का शूटर अंकित गिरफ्तार

Ankit Singh: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 25 हजार इनामी गैंग का शूटर अंकित गिरफ्तार

Ankit Singh:

नई दिल्ली,एजेंसियां। दिल्ली के द्वारका इलाके में गुरुवार सुबह सनसनीखेज एनकाउंटर हुआ, जिसमें एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारका ने कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर और 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस का एक हेड कांस्टेबल बाल-बाल बच गया। आरोपी की गोली उसके बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे उसकी जान बच गई।

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एक पुराने गैंगवार केस से जुड़े अपराधियों की तलाश में की गई।दरअसल 28 अक्टूबर 2025 को नजफगढ़ के रोहित लांबा पर चार आरोपियों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। जांच में हिमांशु भाऊ गिरोह की संलिप्तता सामने आई। चार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य शूटर अंकित और दीपक फरार थे। दोनों पर दिल्ली पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

कैसे हुआ एनकाउंटर ?
गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अंकित साईं बाबा मंदिर, नजफगढ़ के पास आने वाला है। इसके बाद नारकोटिक्स टीम ने बस स्टैंड के पास घेराबंदी की। करीब 8:05 बजे जैसे ही अंकित बाइक पर पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली HC कुलदीप के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया और एक गोली अंकित के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।अंकित (उम्र 25), निवासी- गोराड गांव, सोनीपत, हरियाणा, पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है। 2020 में उसने बहादुरगढ़ CIA टीम पर फायरिंग कर एक कांस्टेबल को घायल किया था।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य फरार अपराधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles