रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

1 Min Read

Acid attack in Ranchi:

रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह झुलस गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कांके और रातू थाना बॉर्डर स्थित एक चौक पर कुछ लोगों ने एक युवती पर तेजाब फेंका है। तेजाब फेंकने वाले मौके से तुरंत फरार हो गए, स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। मामले की स्थानीय लोगों के द्वारा युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

इसे भी पढ़ें

दुमका में अधेड़ प्रेमी ने प्रेमिका पर किया एसिड अटैक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं