रांची। रांची यूनिवर्सिटी का 36 वां दीक्षांत समारोह 2 मई को होगा। समारोह मोराबादी कैंपस स्थित दीक्षांत मंडप में होगा।
36वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण होंगे। इस बार दीक्षांत समारोह में कुछ बदलाव हुए हैं।
पहली बार डेंटल सर्जरी के टॉपर को भी गोल्ड दिया जाएगा। इसमें रांची के 3 कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल नहीं होंगे।
30 हजार डिग्रियां बंटेंगी
दीक्षांत समारोह में 8347 पीजी और 22 हजार स्नातक की डिग्री दी जाएगी। वहीं गोल्ड मेडल पाने वालों की संख्या 80 है।
इससे पहले रांची विश्वविद्यालय ने जो लिस्ट जारी किया था, उसमें 77 गोल्ड मेडल की जानकारी दी गयी थी डेंटल सर्जरी का गोल्ड मेडल रिम्स डेंटल इंस्टिट्यूट की छात्रा शाहिना खानम को दिया जाएगा।
इसके अलावा एमसीए में दो गोल्ड मेडल होंगे। वही मास कम्युनिकेशन का टॉपर बदल दिया गया है। पहले सीनम एलिजा कुजूर का नाम जारी किया गया था। पर आपत्ति के बाद किरण कुमार साहू को गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में चुना गया है।
इस सत्र में रांची वीमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज और संत जेवियर्स कॉलेज शामिल नहीं होंगे। ऐसा ऑटोनॉमस का दर्जा नहीं मिलने के कारण हुआ है। इस बार के गोल्ड मेडलिस्ट पानेवालों में लड़कियां ज्यादा हैं।
इन सत्रों के छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां
समारोह में स्नातक सत्र 2019-22, पीजी सत्र 2020-22 को डिग्री और पीएचडी, डीएससी, डिलीट धारक जिनका जनवरी 2023 को रिजल्ट प्रकाशित हुआ है उन्हें उपाधि दी जाएगी।
इसके अलावा स्नातक की डिग्री कॉलेजों में भेज दी जाएंगी। जो कॉलेज में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी में बांटी जाएंगी।