रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वाग
रांची। झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम अहमद मीर झारखंड आये हैं। रांची एयरपोर्ट पर झारखंड कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बता दें कि झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद ये उनका पहला झारखंड दौरा है।
प्रदेश प्रभारी एयरपोर्ट से सीधे मोरहाबादी के संगम गार्डन जाएंगे, जहां कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत समारोह आयोजन किया गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट से लेकर संगम गार्डन जाने के क्रम में शहर के कई चौक-चौराहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि अपने दौरे के दौरान गुलाम अहमद मीर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। बुधवार को सुबह 10.30 बजे कांग्रेस भवन रांची में विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद 1.30-2.30 बजे तक पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी झारखंड प्रदेश के साथ कांग्रेस भवन में बैठक करेंगे।
इसके बाद 02.30 से 04.30 बजे लोकसभा प्रभारियों एवं संयोजकों के साथ कांग्रेस भवन रांची में बैठक करेंगे। 04.30 से 5 बजे तक बोर्ड निगम के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ कांग्रेस भवन रांची में बैठक करेंगे। 5 से 6 बजे अग्रणी संगठन, विभाग के अध्यक्षों/चेयरमैन एवं संबंधित प्रभारियों के साथ कांग्रेस भवन रांची में बैठक करेंगे।
बताते चलें कि 23 दिसंबर को झारखंड कांग्रेस प्रभारी पद से अविनाश पांडेय को हटाकर जीए मीर को नियुक्ति किया गया था। अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के लिए 17 प्रवक्ताओं के नाम की भी घोषणा की गई, जिसमें 15 नए नाम हैं।