रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में रांची जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का उद्देश्य झारखंड से चुने गए एनडीए के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को राज्य की जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी की याद दिलाना था।
प्रार्थना सभा में हिंदू रीति से हवन सहित सभी धर्मों की परंपराओं के अनुसार प्रार्थना की गई। सभा में झारखंड के सभी 12 एनडीए सांसदों की तस्वीरें लगाई गईं। तस्वीरों के पास यह संदेश लिखा था: “झारखंड से सांसद चुने गए हैं, इसलिए झारखंड की जनता का कर्ज अदा करें।”
कार्यक्रम में रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश किरण महतो ने कहा – “एनडीए सांसदों को ईश्वर सद्बुद्धि दें ताकि वे झारखंड और यहां की जनता के हितों की आवाज संसद में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बुलंद करें।”
उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे झारखंड के हक में आवाज उठाने और जनता के हितों की रक्षा करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इसे भी पढ़ें