रांची : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मंगलवार को रांची पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने विस्तार से पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्री पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। इसके खिलाफ पार्टी पूरे देश और झारखंड में आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि वे झारखंड में जय भारत सत्याग्रह में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि 5 से 16 अप्रैल तक झारखंड के सभी जिलों में सभाएं की जायेंगी। इसके जरिये कांग्रेस पार्टी के जितने भी संगठन हैं वो एक साथ आवाज उठायेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम के बाद सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इनका मकसद अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना है।