Congress office Inauguration:
गिरिडीह। गिरिडीह जिले में कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपने नए जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह कार्यालय पूरी तरह जनता के सहयोग और चंदे से बनाया गया है। उन्होंने इसे गरीब, आदिवासी, दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय की आवाज़ और समाधान का केंद्र बताया। समारोह में डॉ. अंसारी ने खुद कार्यकर्ताओं को भोजन परोसा और कहा कि यह कार्यालय किसी भवन से बढ़कर जनता की सेवा का प्रतीक होगा, जहां नेता, मंत्री और विधायक आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका हल निकालेंगे।
Congress office Inauguration: डॉ. अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना
अपने भाषण में डॉ. अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का कार्यालय जनता के सहयोग से बना है, जबकि भाजपा ने आदिवासियों को उजाड़ कर डर और दमन के बल पर अपने दफ्तर खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस लोकतंत्र की ताकत से आगे बढ़ रही है, जबकि भाजपा सत्ता को बंदूक की नोक पर हासिल करना चाहती है।”
Congress office Inauguration: कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. राजू शामिल हुए
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. राजू सहित बड़ी संख्या में राज्य और ज़िला स्तरीय कार्यकर्ता शामिल हुए। बारिश के बीच कार्यक्रम का आयोजन कार्यकर्ताओं ने शुभ संकेत मानते हुए जोश और उत्साह से हिस्सा लिया। अंत में डॉ. अंसारी ने ऐलान किया कि वे नियमित रूप से इस कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और आम जनता से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही, समय-समय पर जनसुनवाई और विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें