रांची। कांग्रेस पार्टी ने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। उन्हें झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस संसदीय दल का राज्य कमेटी संयोजक नियुक्त किया गया है। यह घोषणा कांग्रेस संसदीय दल के सचिव डॉ. अमर सिंह द्वारा जारी पत्र में की गई।
नई जिम्मेदारी में इनका होगा फोकस
सुखदेव भगत को इन पांच राज्यों के सांसदों के साथ समन्वय स्थापित करने, संगठन को मजबूत करने और संसदीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसे भी पढ़ें