रांची। झारखंड में इन दिनों हिमालय के आसपास हो रही बर्फबारी का असर दिख रहा है, जिसके कारण राज्य में ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। रांची सहित अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। तीन जिले ऐसे हैं जहां तापमान 8 डिग्री तक गिर गया है, जबकि 10 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी के पहले 15 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। हालांकि, 15 जनवरी के बाद तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना कम है और यह 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।
4 जनवरी तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 5 जनवरी से बादल छाने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 7 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव का अनुमान है, जिससे ठंड में और वृद्धि हो सकती है।
इसे भी पढ़ें