CM Nitish: पटना में आज बड़ा आयोजन: सीएम नीतीश 21,391 सिपाहियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र [Big event in Patna today: CM Nitish will hand over appointment letters to 21,391 constables]

0
39

CM Nitish:

पटना, एजेंसियां। बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। आज पटना के बापू सभागार में वे 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि बिहार में “कानून का राज” स्थापित है और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रही है।

CM Nitish: सरकारों पर साधा निशाना

उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 24 नवंबर 2005 को जब उनकी सरकार बनी थी, तब बिहार पुलिस में केवल 42,481 पुलिसकर्मी कार्यरत थे। इसके बाद से हर साल पुलिस बल में भर्ती की प्रक्रिया तेज़ की गई है। अब तक कुल 2.29 लाख से अधिक पदों का सृजन हो चुका है और सभी स्वीकृत पदों को वर्ष के अंत तक भरने का लक्ष्य है। इससे न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी बल्कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में पुलिस की उपस्थिति भी मजबूत होगी।

CM Nitish: एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया

इस अवसर पर महिलाओं की भागीदारी और सुविधा का मुद्दा भी प्रमुख रहा। एडीजी (आधुनिकीकरण) सुधांशु कुमार ने बताया कि अब बिहार पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 23 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए 545 थाना भवनों में महिला बैरक और 678 थानों में विशेष शौचालय बनाए जा चुके हैं। अब हर नए थाना भवन में महिला पुलिसकर्मियों के लिए अलग शौचालय और स्नानगृह बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह पहल न केवल रोजगार के वादे को पूरा करती है, बल्कि कानून व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी बिहार सरकार की गंभीरता को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को शब-ए-बरात की बधाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here