वाराणसी, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वाराणसी में थे।
जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो वायनाड चले गए। राहुल ने पहले पापा की सीट डुबोई अब मम्मी की सीट डुबा देंगे।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का आदेश दिया। विपक्ष अड़ंगा लगाता रहा।
आज उसका परिणाम आप के सामने है। जो राम का नहीं है, वह किसी काम का नहीं है।
आज आप विदेश में जाकर सिर्फ इतना बोलिए हम भगवान कृष्ण और राम की धरती से हैं। वह समझ जाते हैं कि आप भारत से हैं।
इसे भी पढ़ें