रांची। हेमंत सोरेन बुधवार को रिम्स पहुंचे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी थे। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में निदेशक पद्मश्री डॉ कामेश्वर प्रसाद ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कार्डियोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। वहीं विभाग में स्थापित किए गए दो कैथलैब मशीन, एक फोर डी इको मशीन और 128 स्लाइस के सीटी मशीन का उद्घाटन किया।
569 चिकित्साकर्मी मिले रिम्स को
इसके बाद रिम्स सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने 172 चिकित्सा पदाधिकारियों और 297 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) के बीच नियुक्ति पत्र बांटा। चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा की गई है।
मौके पर सीएम ने कहा कि जल्द ही रिम्स का रेडियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और लैब मेडिसिन डिपार्टमेंट दुरुरूत किए जाएंगे। इसके लिए नियुक्तियां भी की जाएंगी।