रांची। 32 घंटे बाद रांची में प्रकट होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सक्रिय हो गये हैं। पहले तो उन्होंने झामुमो विधायकों संग बैठक की। फिर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने बापू वाटिका पहुंच गये। उनके साथ तमाम विधायक और झामुमो नेता भी थे।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पती की। मौके पर सीएम ने कहा कि गांधी जी हमारे मार्गदर्शक हैं। हम सब निश्चित रुप से इसके लिए संकल्पित हैं।
महात्मा गांधी के विचार के लिए उन्हें याद किया जाता है, उनके विचारों को आगे बढ़ाना है।, हम सबको मिल कर बापू के बताएं रास्ते पर चलना है। कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी इस दौरान सीएम के साथ नजर आए। साथ ही कांग्रेस के भी कई नेता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें