रांची। झारखंड आंदोलन के वीर शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने रांची के शहीद निर्मल महतो चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
निर्मल दादा के सपनों को पूरा करना हैः
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्मल दादा के सपनो को पूरा करना है। इन नेताओं के वजह से राज्य अलग हो सका। इनके विचारों के साथ जनता को साथ लेकर चलने की जरूरत है।
आज भी निर्मल महतो को राज्य की जनता याद कर रही है। हर जगह हमारे कार्यकर्ता उन्हें नमन कर रहे है। जब तक झारखंड रहेगा निर्मल महतो का नाम अमर रहेगा।
इसे भी पढ़ें