रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घोषणा की है कि झारखंड सरकार एक दिवसीय राज्यकीय शोक मनायेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि, “झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री रतन टाटा जी के देहावसान पर एक दिवसीय राज्यकीय शोक की घोषणा की जाती है।”
इसे भी पढ़ें