रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लंबित म्यूटेशन और अंचल कार्यालयों में व्याप्त गड़बड़ियों को लेकर गंभीर हैं। सीएम हेमंत ने कहा कि अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज के नाम पर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रहीं है।
इस पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों, कर्मियों और जमीन दलालों पर कार्रवाई करें। बड़े स्तर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीनों की हेराफेरी की जा रही है। इससे जमीन विवाद तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे रोकने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड में लंबित म्यूटेशन के आंक़े चौंकाते हैं, 78,599 मामले पेंडिंग