रांची। झारखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपई सोरेन पहली बार अपने गांव पहुंचे। बुधवार की शाम अपने गांव पहुंचते ही लोगों ने उनका भव्य स्वागत हुआ।
इस स्वागत से चंपई सोरेन अभिभूत दिखे। फिर वह भावुक हो गये। गांव के कुछ बुजुर्गों ने जब उन्हें गले लगाया, तो उनकी आंखें नम हो गईं।
बुधवार को चंपई सोरेन अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने यहां अमर वीर शहीद डीबा-किशुन एवं जागेश्वर टुडू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
फिर सरना पूजा स्थल-जाहेरस्थान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
बता दें कि 2 फरवरी को चंपई सोरेन ने झारखण्ड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी
इसे भी पढ़ें