रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रांची के कांटाटोली में बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे हैं।
बुधवार को उन्होंने रांची के सिरमटोली में बन रहे फ्लाईओवर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी LNT के अधिकारियों से फ्लाइओवर से सम्बंधित जानकारी ली और साथ ही समय पर इसे पूरा करने को भी कहा।
बता दें कि सिरमटोली फ्लाईओवर का निर्माण पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के कार्यकाल में शुरू किया गया था।
दो साल पहले शुरू हुई परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसके बन जाने से कांटाटोली की ओर से डोरंडा मेकन जानेवाले लोगों को सहुलियत हो जायेगी।
साथ ही रांची रेलवे स्टेशन के डोरंडा साइड वाले गेट से भी इसे कनेक्ट किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें