कोलकाता,एजेंसियां: लोकसभा चुनाव पुरे देश में विभिन्न चरणों में हो रहती है।
तो वहीं पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बागुईआटी क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी के ही दो गुटों के बीच आपसी झड़प में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अर्जुनपुर पश्चिम पारा में शनिवार की रात में झड़प हुई।
इस झड़प के दौरान दोनों गुटों के बीच पथराव भी हुआ। इस पथराव में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजीव दास उर्फ पोटला के तौर पर की गई है।
पुलिस ने बताया कि संजय दास के खिलाफ आर्म्स एक्ट से जुड़े 11 मामले दर्ज थे।
सूत्रों के जानकारी अनुसार इस घटना में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।
तो वहीं मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे स्थानीय पार्षद के लिए काम करने वाले टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ है।
उन्होंने दावा किया कि मृतक को रॉड से पीटा गया है।
इसे भी पढ़ें