धनबाद, एजेंसियां। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। रविवार 29 सितंबर को धनबाद में जन आक्रोश रैली का कार्यक्रम बनाया गया है।
रैली में लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान धनबाद स्थित बीसीसीएल के नेहरू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे।
लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि चिराग पासवान एक दिवसीय दौरे पर सुबह 9 बजे सेवा विमान से नई दिल्ली से रांची पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
उसके बाद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकताओं संग सड़क मार्ग से वे धनबाद स्थित बीसीसीएल के नेहरू स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में अपनी हुंकार भरेंगे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का लगातार झारखंड दौरा हो रहा है।
चिराग पासवान झारखंड को अपनी जन्मभूमि मानते हैं एवं पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के विकसित झारखंड के सपनों को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित हैं।
इसे भी पढ़ें