रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना चार साल का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा किया। इस मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में वृद्धा पेंशन की उम्र को 60 साल से घटाकर 50 साल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के आदिवासी और दलितों को 50 साल के बाद से ही पेंशन मिलनी शुरू हो जायेगी।
हेमंत ने कहा कि कुछ साल पहले केंद्र सरकार की ओर से किसानों को कमजोर करने के लिए किसान विरोधी कानून लाया गया था। मगर यह कृषि प्रधान देश है। किसानों के संघर्ष के आगे आखिरकार केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। क्योंकि अधिकार गरीबों को मिलता नहीं है। इसके लिए लड़ना पड़ता है। आज हमारे साथ भी वही रवैया अपनाया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने झारखंड का भी 1 लाख 36 हजार करोड रुपए बकाया देना है, जो नहीं दिया गया है। हमारे यहां डबल इंजन की सरकार थी तब 20 वर्षों में सिर्फ 8 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा गया। और हमारे 4 साल में अब तक कुल 20 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड मिल चुका है, जो निरंतर जारी है। राज्य के किसानों के लिए बरसा हरित ग्राम, पशुधन, बिरसा सिंचाई कूप जैसी योजनाएं शुरू की गयी।
पूर्व की सरकार में पशुधन के नाम पर बीमारू जानवर बांटने का काम होता था। मैंने विभाग को निर्देश दिया है कि जो भी पशु वितरित किया जाएगा वह बीमा किया हुआ लोगों को मिले। राज्य के पीडीएस डीलरों का भी जल्द कमीशन बढ़ाया जायेगा।
इसे भी पढ़ें – नये साल में झारखंड से चलनेवाली महत्वपूर्ण ट्रेनों का बदला मार्ग
इसे भी पढ़ें – नीतीश कुमार फिर बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष
इसे भी पढ़ें – गैंगस्टर अमन साहू की मंथली रंगदारी जान हैरान हो जायेंगे