अन्नामलाई ने खुद को कोड़े मारकर प्रोटेस्ट किया
चेन्नई, एजेंसियां। चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी रेप केस की FIR लीक हो गई है। इससे पीड़िता की पहचान सार्वजनिक हो गई। गुरुवार शाम को चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए अरुण ने रेप केस को लेकर जानकारी दी।
इसमें उन्होंने FIR लीक होने के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने माना कि पीड़िता की पहचान सार्वजनिक हुई है। यह तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ।
अरुण ने कहा कि FIR के IPC से BNS में बदलने के दौरान ऑटोमेटिक लॉकिंग प्रोसेस लेट हुई। FIR लॉक नहीं हो पाई तो तकनीकी गड़बड़ी के कारण लीक हो गई। इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द ही केस दर्ज करेंगे।
बीजेपी ने किया विरोध-प्रदर्शनः
उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने शुक्रवार सुबह इस घटना को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। प्रदर्शन के लिए उन्होंने खुद को कोड़े मारे। उन्होंने पीड़ित की पहचान सार्वजनिक करना शर्मनाक है।
दरअसल, 23 दिसंबर की रात 8 बजे अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर स्टूडेंट के साथ रेप हुआ था।
यूनिवर्सिटी कैंपस के पास ही राजभवन और IIT मद्रास है, जो हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है। पुलिस ने कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी ज्ञानशेखरन की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें