लंदन, एजेंसियां। भारतीयों का अब यूरोप जाना आसान हो गया है। यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के लिए वीजा नियमों में बदलाव किया है।
यूरोपीय यूनियन एंबेसडर हर्वे डेल्फिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि EU ने भारतीयों के लिए 5 साल की वैलिडिटी वाले मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा के नियमों को लागू कर दिया है।
इस शेंगेन वीजा से 29 यूरोपीय देशों में जा सकेंगे। भारतीय अब लंबी वैधता वाले मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शेंगेन वीसा 90 दिन के लिए जारी किया जाने वाला एक ‘शॉर्ट स्टे’ वीसा होता है। यह वीजा किसी भी यूरोपीय देशों में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति देता है।
इससे पहले तक 3 साल में दो बार वीजा लेना पड़ता था। अब 18 अप्रैल से लागू नियम के मुताबिक भारतीयों को मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, जिससे खर्चा भी बच जाएगा।
अभी अल्प प्रवास वीजा में लगभग 7 हजार रुपए लगते हैं, वहीं अमेरिका में ये 10 साल है।
यह यह एक स्टिकर के रूप में होता है, जिसे आपके पासपोर्ट या एक यात्रा दस्तावेज पर चिपकाया जाता है।
यह स्टिकर ही आपको शेंगेन राज्यों में यात्रा करने के लिए परमीशन का प्रतीक है।
इसे भी पढ़ें