रांची। झारखंड में गर्मी से राहत मिली है। राज्य के पश्चिमी भाग में आज बारिश के आसार हैं।
सुबह कई जिलों में मौसम सामान्य नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आज हल्की बारिश के साथ- साथ तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जाहिर की है। साथ ही मौसम अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दो दिनों की हल्की बारिश से रांची में दिन का पारा 11 डिग्री लुढ़क गया और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि दो पहले रांची का पारा 40 डिग्री पार कर गया था।
10 से लेकर 12 अप्रैल तक मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में बारिश की संभावना जाहिर की है।
मौसम विभाग ने 12 अप्रैल तक के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील कई गई है।
मौसम विभाग ने तेज हवा और वज्रपात को लेकर 11 अप्रैल तक ही अलर्ट जारी किया है।
राज्य में जिन जिलों में तेज हवा चलने की संभावना है, उनमें गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला- खरसांवा का इलाका शामिल है।
12 अप्रैल से मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।
इसे भी पढ़ें
ढुल्लू महतो और सरयू राय के बीच छिड़ी जंग, सरयू बोले-पूरे शहर में पोस्टर सटवा देंगे